Header Ads

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले सलमान खान? salman khan visited ram mandir | ayodhya || Splitstatus





22 जनवरी। यह वही दिन है जब राम मंदिर में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर के उद्घाटन के लिए देश की बड़ी बड़ी हस्तियों को न्यौता मिला। कहा जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि कार्यक्रम के लिए तीन हज़ार वीआईपी लोगों को न्यौता दिया गया, जिसमें मुकेश अंबानी से लेकर रामदेव बाबा जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। वहीं सुनने में आ रहा है कि बड़ी बड़ी हस्तियों को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया गया। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार जैसी हस्तियों के नाम शामिल है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को न्योता नहीं मिला। जहां बड़ी बड़ी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने वाली हैं, वहीं खान को इसके लिए इन्वाइट तक नहीं किया गया। अब तीनों खान को न्यौता क्यों नहीं दिया गया यह आज हम आपको इस वीडियो में बताने वाले हैं और वीडियो के लास्ट में अयोध्या से जुड़ा एक दिलचस्प चमत्कार भी आपको बताएंगे। तो आप इस वीडियो को आखिरी तक ज़रूर देखिएगा। लेकिन इससे पहले अगर आप हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं तो कमेंट में लिखें जय श्री राम। दोस्तों अयोध्या नगरी एक बार फिर से दुल्हन की तरह सजा दी गई है। अयोध्यावासी के साथ साथ देशभर के हिन्दुओं को इंतजार है उस दिन का जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होगा। एक तरफ तो देशभर में हिन्दुओं को इस बात की खुशी है कि आखिरकार इतने लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर उसी जगह बनाया गया, जिस जगह के लिए इतना संघर्ष किया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 

भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इस समारोह के लिए सात हज़ार लोगों को आमंत्रित किया गया है। दोस्तों मीडिया की गलियारों में इस तरह की खबरें काफी वायरल हो रहीं हैं कि साल दो हज़ार 19 में जब अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था तब बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। तापसी पन्नू से लेकर विवेक ओबेरॉय तक ने अपनी खुशी जाहिर की थी। लेकिन सलमान, शाहरूख और आमिर खान में से किसी ने भी अयोध्या फैसले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। वहीं अब जब राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है तो खान तिकड़ी को इसके लिए नहीं बुलाया गया। भले ही सलमान, शाहरुख और आमिर को न्यौता न मिला हो लेकिन श्रीराम जन्मभूमि में राम उद्घाटन के लिए अमिताभ बच्चन को बुलाया गया। खबरों की माने तो सदी के महानायक इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत को भी न्यौता मिला जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए दी। वहीं माधुरी दीक्षित को भी राम मंदिर के उद्घाटन में आने का न्यौता दिया गया। इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। वह भी इस समारोह में आ सकते हैं। वहीं संजय लीला भंसाली और राजकुमार हिरानी को भी बुलाया गया। इसके अलावा रोहित शेट्टी भी इस भव्य समारोह में दिखाई दे सकते हैं। बॉलीवुड के अलावा साउथ की बड़ी बड़ी हस्तियां को भी श्रीरामजन्मभूमि में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बुलाया गया। दरअसल, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को भी इस भव्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया। इसके अलावा साउथ एक्टर धनुष को भी आने के लिए न्यौता मिला। वहीं फिल्म कांधार के एक्टर ऋषभ शेट्ठी को भी इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया।

वहीं एक्टर मोहनलाल और चिरंजीवी को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला। वहीं अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस शुभ घड़ी पर शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस कपल को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिल गया है। इसकी तस्वीर भी जारी की गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अलग अलग इनविटेशन मिले हैं। कपल की कार्ड लेते हुए एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों इनविटेशन कार्ड लिए हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस समारोह में मशहूर टीवी सीरियल रामायण के उन कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जिन्होंने भगवान श्री राम और माता सीता की भूमिका निभाई थी। भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का अभिनय करने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया भी समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है। राम मंदिर ट्रस्ट ने समारोह में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत के दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार के अलावा अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी समेत तीन हज़ार वीवीआईपी लोगों को विशेष तौर पर इनविटेशन दिया गया है। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 50 देशों से एक एक प्रतिनिधि को आमंत्रित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। वहीं 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 50 कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित जा रहा है। इसके अलावा देश के न्यायाधीशों, वैज्ञानिकों, लेखकों और कवियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि वीवीआईपी को बार कोड पास के जरिए एंट्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आमंत्रित सात हज़ार लोगों में से करीब चार हज़ार लोग देश के धार्मिक नेता होंगे। हालांकि अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें निमंत्रण नहीं मिला है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अयोध्या के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिन नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है, उनमें विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे विनय कटियार को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को समारोह में शामिल होने का बुलावा नहीं मिला है। अब दोस्तों अयोध्या के बारे में हम जो बात आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां अभी वैसे फिलहाल 22 जनवरी का टाइम आने वाला है और इसके बारे में तो पूरे भारतवासियों को कई समय से जानकारी है कि 22 जनवरी को रामलला की स्थापना होगी। किन्तु इसी बीच एक विषय काफी चर्चा का बना हुआ है। अभी अचानक दोस्तों यहां जानकारियां सामने निकलकर आ रही हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या नगरी में अब इसको संयोग बोलें या फिर और कुछ मतलब। भगवान राम की जन्मभूमि में अचानक से गिद्धों का झुण्ड आया गया है। सभी के मन में एक प्रश्न है कि कहां से आये विलुप्त गिद्धों का झुण्ड? किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। मतलब इस वक्त अयोध्या में बड़ी संख्या में पहुँच चुके हैं गिद्ध यानी की जटायु। यहाँ बहुत ही आश्चर्यजनक बात है। इसको भगवान प्रभु की कृपा कहें या कुछ और। पशु पक्षी सहित अयोध्या में जटायु आ गए। यह निश्चित राम का प्रभाव है। बचपन में इन गिद्धों को बड़े बड़े झुण्ड में खेतों और जंगलों में घूमते हुए देखा जाता था किन्तु आजकल इनकी जातियाँ निरंतर विलुप्त होती जा रही हैं। अब फिर से आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में इन गिद्धों को फिर से झुण्ड में देखकर खुशी की अनुभूति हो रही है। लगता है

आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में दिव्य शक्तियां भी बराबर अपना काम कर रहीं हैं। दोस्तों आपको बता दे कि भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री गिद्धराज जटायु रहे हैं। गिद्ध जिनके ढहने बहुत ही विशाल होते हैं। इनकी सोच बहुत ही खतरनाक होती है। इनकी आंखें बहुत दूर दूर तक देख सकती हैं। यह लकड़ियों से अपने घोंसले को बनाते हैं। यह विशेष तरह से रोक से बचते हैं। पर्यावरण के मित्र होते हैं ये बहुत ही ताकतवर होते हैं। दोस्तों अब इस वक्त वैश्विक स्तर पर लोग अयोध्या को देखने के लिए आतुर हो रहे हैं। इस वक्त गिद्धों का विशाल समूह अयोध्या के मिल्कीपुर में पहुँच चुका है। जानकारी के मुताबिक दर्जन भर गिद्धों का झुण्ड देखने को मिले हैं। भगवान राम अब महल में विराजमान होंगे। इस स्वागत समारोह में जटायु भी सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। दोस्तो अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए वानरों की सेना भी पहुँच चुकी है। जैसा की आपको मालूम हो कि भगवान राम की सेना में असंख्य वानर शामिल थे जिनकी सहायता से भगवान राम ने लंका पर विजय पाई थी और आज के समय में बंदरों को उसी वानर सेना का प्रतिरूप माना जाता है। यूं तो अयोध्या में बंदरों का जमावडा देखने को मिलता रहता है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बंदरों का झुंड कहाँ से आ गया यह भी सोचने वाली बात है। दोस्तों आप बताओ आपको क्या लगता है सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को राम मंदिर उद्घाटन में जाने के लिए न्यौता देना चाहिए या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 


No comments

Powered by Blogger.